{"_id":"699f5e2ca4ffde755a0d09a1","slug":"holi-on-wednesdaymutton-market-expected-to-shine-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1056-1240792-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बुधवार को होली...मटन बाजार चमकने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बुधवार को होली...मटन बाजार चमकने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग बढ़ने के कारण 600 रुपये से बढ़कर 700 तक पहुंच गया मटन का दाम
चिकन के दाम भी बढ़े, 160 से बढ़कर 180 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा चिकन
महराजगंज। अगले माह चार मार्च को पड़ रही होली के त्योहार की वजह से मटन के कारोबार चमकने की उम्मीद बढ़ गई है। इस बार बुधवार को होली का त्योहार पड़ने के कारण मटन कारोबार में बढ़ोतरी की संभावना देख कारोबारियों ने सक्रियता बढ़ाई है। मौजूदा समय में ही इसका रेट 700 रुपये किलो तक पहुंच चुका है। होली तक इसका रेट और बढ़ने का अनुमान है।
मुख्यालय के बलिया नाला पुल के निकट मटन के बड़े कारोबारी गुड्डू कुरैशी ने बताया कि इसी समय डिमांड बढ़ने से रेट 600 रुपये किलो से बढ़कर 700 रुपये तक जा पहुंचे हैं। होली तक रेट और बढ़ने का अनुमान है। डिमांड को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में अपने नेटवर्क के सहारे बकरों की खरीद की जा रही है। मुख्यालय के शरीफुद्दीन कुरैशी ने बताया कि मटन के शौकीन में इसे खाना अधिक पसंद करते हैं। कई लोग होली में मटन जरूर पकाते हैं। इस बार बुधवार के दिन होली पड़ने से जबरदस्त कमाई की उम्मीद है। ऐसा इसलिए कि मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार तमाम लोग नॉनवेज से परहेज करते हैं लेकिन सप्ताह के अन्य दिनों में लोग नॉनवेज शौक से खाना पसंद करते हैं। नूरे खान ने बताया 2025 में होली शुक्रवार को पड़ी थी इसलिए बिक्री काफी अच्छी हुई थी।
होली का प्रभाव चिकन के रेट पर भी पड़ा है। चिकन के रेट में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह 160 से बढ़कर 180 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। होली तक इसके रेट भी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
सदर में एनआरएलएम से सर्वाधिक बकरी पालन
जनपद वन बाहुल्य होने के कारण बकरी पालन ग्रामीणों के कमाई का अच्छा स्रोत है। सदर एनआरएलएम इसमें सर्वाधिक अग्रणी पायदान पर काबिज है। यहां कुल 14 एसएचजी बकरी पालन से जुड़े हैं। बीएमएम मनोज मौर्या व शेषनाथ ने बताया कि सदर ब्लॉक में लगभग 150 महिला सदस्य बकरी पालन कर बेहतर आय कमा रही हैं। होली और बकरीद में इनके पाले बकरे साप्ताहिक बाजार में खूब बिकते जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है।