{"_id":"69a1fbe191ee50ee40084bd0","slug":"holi-gathering-with-fagua-songs-organised-at-shrinathji-temple-siddharthnagar-news-c-205-1-deo1003-155580-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: श्रीनाथजी मंदिर में फगुआ गीतों के साथ सजी होली मिलन की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: श्रीनाथजी मंदिर में फगुआ गीतों के साथ सजी होली मिलन की महफिल
Sat, 28 Feb 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
कसया श्रीनाथ जी मंदिर में होली मिलन समारोह में फाग गीत गाते स्थानीय लोग। संवाद
- फोटो : 1
कसया। नगर स्थित श्रीनाथजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को फगुआ गीतों की मधुर धुन और रंग–गुलाल की फुहार के बीच होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्यों के साथ नगर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे को फगुआ की बधाई देते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
आयोजक समिति की ओर से पारंपरिक फाग गीतों की शृंखला प्रस्तुत की गई। ढोलक और मंजीरे की थाप पर …होरी खेले रघुवीरा…जैसे गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। उपस्थित लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ सभी ने सामाजिक एकता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। मंदिर परिसर देर शाम तक फगुआ गीतों और होली की उमंग से सराबोर हो उठा। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सपा नेता राजेश प्रताप राव, ओम प्रकाश पांडेय, कृष्ण कुमार तिवारी, अमीय गुप्ता, उमेश गुप्ता ‘कुन्नू भैया’, सभासद राजेश मद्धेशिया, पवन जायसवाल, सुदामा, लवकुश मद्धेशिया, नंदू श्रीवास्तव, पिंटू, राजन मिश्रा, रिंकू आदि मौजूद रहे।