{"_id":"5e500eb68ebc3ec981315ffd","slug":"hiuman-truffking-siddharthnagar-news-gkp342025039","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को ले जा रहे मानव तस्कर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को ले जा रहे मानव तस्कर को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को ले जा रहे मानव तस्कर को पकड़ा
एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने शुक्रवार की सुबह शादी का झांसा देकर नेपाल से भारत में ला रहे किशोरी के साथ एक मानव तस्कर को पकड़ा है। पूछताछ करने के बाद लड़की को खुनुवां पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, पकड़े गए मानव तस्कर से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी खुनुवां के जवान शुक्रवार की सुबह गश्त पर थे। इसी बीच एक संदिग्ध युवक एक लड़की के साथ सीमा पार करता हुआ दिखा। जवानों ने रोककर पूछताछ की तो पता चला की शादी का झांसा देकर उसे मानव तस्करी के लिए ले जा रहा है। पूछताछ में आरोपी की पहचान सिंटू निवासी गांव धोबाहा थाना मिश्रौलिया जिला सिद्धार्थनगर के रूप में की गई। मामले की जांच करने के बाद दोनों को खुनुवां पुलिस चौकी को सुपुर्द कर दिया गया है।