{"_id":"69a0832a0640ef862c06df96","slug":"high-school-student-injured-in-accident-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154190-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हादसे में घायल हाईस्कूल के छात्र की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हादसे में घायल हाईस्कूल के छात्र की हुई मौत
Thu, 26 Feb 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। माता प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज इटवा से हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहा छात्र ट्रक की टक्कर से घायल हो गया था। उसका उपचार जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, इटवा थाने के मैलानी गांव निवासी जीशान अली 18 फरवरी दिन बुधवार को हाईस्कूल की सुबह पाली की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। अभी वह इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर स्थित सेमरी मोड़ पर पहुंचा ही था कि पीछे से आये एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसके चलते छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी इटवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से परिजन बच्चे को एक निजी अस्पताल लेकर चले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को मृत जीशान अली का गांव के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस संबंध में एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी और न ही बच्चे की मौत के संबंध में घर वालों ने कोई सूचना ही दी है।