{"_id":"57ee9e674f1c1bf045574597","slug":"high-alert-on-the-border-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर हाई अलर्ट, कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर हाई अलर्ट, कड़ी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़वा बार्डर पर गश्त करते सुरक्षाबल के जवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट कर दी गई हैं। बार्डर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है। हर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग जारी है। सीमावर्ती गांवों में भी सुरक्षा बल संदिग्धों की टोह में जुटी हुई हैं।
पीओके में सैन्य कार्रवाई के बाद से ही सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस के सीमावर्ती थानों के थानेदारों ने बार्डर पर जवानों की गतिविधियों को बढ़ा दिया है। पुलिस व एसएसबी के जवानों ने बार्डर पर संयुक्त चेकिंग में चार पहिया वाहनों पर विशेष निगाह रखे हुए हैं। गाडिय़ों की जांच के साथ बोनट खोल कागज से इंजन व चेसिस नंबरों का भी मिलान किया।
दोनों एजेंसियों के खुफिया विभाग के कर्मचारी क्षेत्र के संदिग्ध चेहरों पर भी नजरें जमा दिए। खुफिया विभाग ने पुलिस को ऐसे संदिग्ध लोगों की सूची को थमाया, जो पूर्व में हुई जांच के दौरान कागजों में आ गए थे। संबंधित थाने की पुलिस को ऐसे संदिग्धों की गतिविधियों या जरूरत पडने पर थाने पर पूछताछ करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर दोनों एजेंसियों के अधिकारियों ने वार्ता कर रणनीति को तैयार किया। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया, जहां सीमा तो खुली है लेकिन कोई आता-जाता नहीं है। ऐसे निर्जन स्थानों पर भी पुलिस व एसएसबी के जवानों की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई।
अधिकारियों ने आपात स्थिति को देखते हुए शिफ्ट वार जवानों को ड्यूटी करने का निर्देश दिया। अंधेरा होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को कड़े करने की गर्ज से जवानों की संख्या में बढ़ोत्तरी किया गया। जिले से लगने वाले ककरहवा, अलीगढ़वा, खुनुवां, बढनी ऐसे स्थान रहे जहां आने-जाने वालों की सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी चेकिंग किया। इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। सुरक्षा संबंधित कई निर्देश दिए गए है। सीमा पर चेकिंग अभियान आगे जारी रहेगा।