{"_id":"6429cfafebb4b3d3cd014f54","slug":"here-the-railway-station-is-littered-with-garbage-siddharthnagar-news-c-7-1-109916-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता का दावा : यहां तो कूड़े से पटा है रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता का दावा : यहां तो कूड़े से पटा है रेलवे स्टेशन
Mon, 03 Apr 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर में कहीं भी स्वच्छता नजर नहीं आ रही है। यहां स्वच्छता का दावा खोखला साबित रहा है। रेलवे स्टेशन पर हर दिन 14-15 ट्रेनों का ठहराव होता है और करीब दो हजार यात्री यहां से आते-जाते हैं, लेकिन जगह जगह कूड़े दिख रहा है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ही सर्वाधिक यात्री पहुंचते हैं और यहां गंदगी का अंबार है। रेलवे पुलिस चौकी के पास तो गंदगी की दुर्गंध आ रही है। स्टेशन के प्लेटफार्म एक से दो तक जाने के लिए जहां ओवरब्रिज बनाया गया है, वहां स्टेशन की रेलिंग के किनारे की कूड़े की ढेर लगी है। ऐसा लगता है कि जैसे स्टेशन पर नियमित झाड़ू नहीं लग रहा है। यात्री प्रतीक्षालय के पास गलियारे में भी कूड़े के ढेर नजर आया। यह ऐसा स्थान है, जहां हर समय कुछ लोग ट्रेनों की प्रतीक्षा में बैठे रहते हैं। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि सफाई के लिए एक विभागीय कर्मचारी है, जबकि दो गैर विभागीय कर्मचारियों को भी सफाई में लगाया गया है।