फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   helth paricher

विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 31 लाख का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

Fri, 03 Jul 2020 06:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
helth paricher
31 लाख लोगों का होगा हेल्थ परीक्षण
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, कल से 15 जुलाई तक चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पांच जुलाई से विशेष सर्विलांस अभियान शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन कर लिया है। पल्स पोलियो की तर्ज पर यह अभियान दस दिनों तक चलेगा। इस दौरान कोरोना के साथ गंभीर बीमारियों का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पांच से 15 जुलाई के विशेष सर्विलांस अभियान चलाया जाएगा। संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिले में घर-घर जाकर संवेदीकरण करने के साथ कंटेनमेंट जोन में सजगता के साथ अभियान चलेगा। जबकि अन्य क्षेत्रों में रोगियों का घर-घर जाकर चिह्नीकरण कर जांच कराई जाएगी। सर्वेक्षण में गर्भवती महिलाओं, 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर आदि ग्रसित रोगियों को सूचीबद्ध कर विशेष ध्यान रखा जाएगा। टीम के सदस्यों को किसी घर में रोगी मिलता है तो उनकी पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक-एक टीम का गठन किया गया है। टीम में दो सदस्य हैं। गांव की तर्ज पर शहरी इलाकों में भी कोविड वॉलंटियर फ्रंटलाइन कर्मचारी के रूप में तैनात किए जाएंगे। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ की ओर से माइक्रोप्लान, मैपिग, अनुश्रवण, पर्यवेक्षण एवं रिपोर्टिंग के लिए प्रत्येक स्तर पर तकनीकी सहयोग प्रदान दिया जाएगा। टीमों का गठन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि दो सदस्यीय करीब 1500 टीमों का गठन किया गया है। टीमें करीब चार लाख घरों में रहने वाले लगभग 31 लाख लोगों को कवर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed