फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Help desk created in all colleges for suggestions on Samarth Portal

Siddharthnagar News: समर्थ पोर्टल के सुझाव के लिए सभी महाविद्यालय में बनाई गई हेल्प डेस्क

Sun, 18 May 2025 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Help desk created in all colleges for suggestions on Samarth Portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व उससे संबद्ध चार जिले के महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल से प्रवेश करवाया जाएगा। पहली बार समर्थ पोर्टल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से विश्वविद्यालय ने चारों जिले के संबद्ध महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया गया है। ताकि छात्र-छात्राओं को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़े।
सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने के लिए शासन ने समर्थ पोर्टल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। इससे छात्र-छात्राओं की सभी प्रक्रिया आनलाइन हो जाएगी। अब छात्रों को विश्वविद्यालय व उससे जुड़े महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। उसके बाद ही विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में प्रवेश ले पाएंगे। शुक्रवार से ही विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए छात्रों को 100 रुपया शुल्क भी कटवाना होगा।
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया के संयोजक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश द्वारा आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम छात्र को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके उपरांत एसयूआरएन नंबर जनरेट होगा। इसी एसयूआरएन नंबर के माध्यम से प्रवेश लेने के लिए इच्छुक प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रवेश प्रक्रिया पूरा करना होगा। समर्थ पोर्टल पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के संबद्ध सभी महाविद्यालय की मैपिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक महाविद्यालय में हेल्प डेस्क की स्थापना भी की जा रही है। जबकि विश्वविद्यालय स्तर पर भी एक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया है। इसमें पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed