फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heavy rain warning for Kapilvastu from September 25 to 27.

Siddharthnagar News: कपिलवस्तु में 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 24 Sep 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain warning for Kapilvastu from September 25 to 27.
खुनुवां। नेपाल के मौसम विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के पूर्वानुमान के बाद सीमा से सटे कपिलवस्तु जिला प्रशासन ने 25 से 27 सितंबर तक विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। इस दौरान जिले में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। नेपाल में भारी बारिश होने पर सीमावर्ती क्षेत्रों की नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन कार्यालय कपिलवस्तु की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बारिश के कारण बाढ़, डूबान, कटान और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में नदी किनारे और बाढ़, भूस्खलन व डूबान की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर स्वीकृत मानसून पूर्व तैयारी एवं प्रतिकार्य योजना के अनुसार आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नालियों और कल्वर्ट की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु रखने तथा डूबान से बचाव के जरूरी उपाय करने को कहा गया है।
विज्ञापन

लोगों से अत्यंत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और खराब मौसम में, विशेषकर रात के समय, यात्रा से बचने की अपील की गई है। बाढ़, भूस्खलन या डूबान की आशंका वाले क्षेत्रों के लोगों से सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखने और जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सुरक्षा निकायों, स्थानीय निकायों, स्वयंसेवकों और संबंधित संस्थाओं को प्रतिकार्य योजना के अनुसार तैयारी की स्थिति में रहने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में नजदीकी सुरक्षा निकाय या प्रशासन की ओर से जारी आपातकालीन संपर्क नंबरों पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है। कपिलवस्तु के निमित्त प्रमुख जिला अधिकारी भावेश घिमिरे ने विज्ञप्ति जारी कर लोगों से 25 से 27 सितंबर तक मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed