फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heavy rain: relief from heat... relief from waterlogging

झमाझम बारिश : गर्मी से मिली राहत...जलभराव से सांसत

Thu, 12 Sep 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain: relief from heat... relief from waterlogging

विज्ञापन
- कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को रात और दोपहर में हुई बारिश
बारिश से नगर में खजुरिया मार्ग पर जलराव, आगवागन में परेशान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, बारिश के बने हैं आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी और धूप की मार से परेशानी लोगों ने बुधवार रात झमाझम बारिश से राहत की सांस ली। बारिश से जहां दो डिग्री तापमान गिरने से गर्मी से सुकून मिला। वहीं, जलभराव से लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों से जूझना पड़ा। नगर के खजुरिया मार्ग पर 500 मीटर दायरे में सड़क पर पानी बह रहा था। नालियां उफना गईं, जिससे लोगों को पूरे दिन परेशान होना पड़ा। वहीं, पूरे दिन रुक-रुक कर आने वाले बारिश से काही सुकून मिला। कमोबेश पूरे जिले में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी बारिश हो सकती है।
तकरीबन 20 दिन से बारिश न होने से लोग परेशान थे। धूप के साथ ही जून माह की तरह से तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया था। उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। मंगलवार को छिटपुट बादल मडराने के बाद लोगों की उम्मीद बढ़ गई थी की बारिश होगी। बुधवार शाम बादल छाने लगे और रात आठ बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके बाद आधी रात से बारिश शुरू हुई जो सुबह तक जारी रही। दिन में भी रुक रुककर होती रही है।
विज्ञापन

बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कारण बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 33 डिग्री से लुढ़क कर 31 डिग्री पर आ पहुंचा। बारिश से राहत से मिली, लेकिन सांसत भी बढ़ गई। गांव से लेकर शहर तक जलभराव और कीचड़ से सड़ंकें सन गई। जिससे लोगों को आने- जाने में कठिनाईयों से गुजरना पड़ा। शहर की बात करें तो सबसे व्यस्ततम मार्ग में शामिला खजुरिया मार्ग पर लगभग 500 मीटर दूरी पर थाना से लेकर आगे मोड तक सड़क पर पानी बह रहा था। वहीं, बारिश के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ और पीडब्ल्यूडी ऑफिस और रेस्ट हाउस जलभराव का शिकार हो गया। वहीं, मेन सड़क पर नाली चोक होने के कारण सड़क पर पानी बहत हुआ देखा गया। इटवा, डुमरियागंज, बांसी, शोहरतगढ़ में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। अभी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले
पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण के किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर मड़राने लगी थी। किसान सूखे की चिंता से परेशान थे। फसल बचाने के लिए पानी चलाने लगे थे। इससे किसानों को खेती पर लागत बढ़ रहा था। लेकिन बारिश ने किसानों को संजीवनी देने का कार्य किया है। किसान रामहित, सोमई यादव, बजरंगी यादव आदि किसानों ने बताया कि इस बारिश ने किसानों को उर्जा देने का कार्य किया है। बारिश से फसल को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed