फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heat increased due to strong sun...people were drenched in sweat

Siddharthnagar News: तेज धूप से बढ़ी गर्मी...पसीने से तरबतर हुए लोग

Fri, 19 Jul 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Heat increased due to strong sun...people were drenched in sweat
तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, तेज धूप ने तोड़ा गर्मी का रिकार्ड
विज्ञापन

कूलर, पंखा के सामने भी नहीं सूख रहा पसीना, अभी और सताएगी गर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जुलाई माह आधे से अधिक बीत गया है। मौसम भी रह रहकर बदल रहा। कभी बादल तो कभी सूरज की तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। बृहस्पतिवार को भी अचानक तापमान बढ़ने से लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। लोग पूरे दिन पसीने से तरबतर होते रहे। गर्मी बढ़ने से लोगाें को कूलर और पंखा भी राहत नहीं दिए। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार सुबह बादल छाए रहे। उसके बाद आठ बजे से सूर्य ने दर्शन दिए। थोड़ी देर में धूप चटक होने लगी, जिससे शरीर झुलसाने जैसा महसूस हुआ। पूरे दिन गर्मी और पसीने से लोग तरबतर हाेते रहे। गर्मी बढ़ने से लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल पा रही थी। बीच-बीच में हो रही बिजली कटौती से भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से ठंडी वस्तुओं की दुकान पर भी काफी भीड़ रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान बढ़ने से लोगाें को गर्मी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed