फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heart patients will get immediate treatment and will not be referred.

Siddharthnagar News: हार्ट के मरीजों को तत्काल मिलेगा इलाज, नहीं होंगे रेफर

Wed, 29 Jan 2025 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Heart patients will get immediate treatment and will not be referred.
मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़। संवाद
-माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में हार्ट के मरीजों के लिए की जा रही व्यवस्था
विज्ञापन

-जीवन रक्षक इंजेक्शन स्ट्रापटोकाइनेज की रहेगी उपलब्धता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अब हार्ट के मरीजों को रेफर नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए इमरजेंसी में जीवन रक्षक इंजेक्शन व दवा उपलब्ध रहेंगी। मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर जल्द ही दवा व इंजेक्शन की उपलब्धता करा दी जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने इमरजेंसी को बेहतर बनाने का निर्देश दिया, जबकि मेडिकल कॉलेज में हार्ट के डॉक्टर के नहीं होने से मरीजों को तत्काल रेफर करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को तत्काल इलाज के लिए प्राचार्य ने इमरजेंसी में हार्ट से संबंधित दवा व इंजेक्शन रखने का निर्देश दिया है। इसकी उपलब्धता जल्द ही हो जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य राजेश मोहन ने कहा कि हृदयघात के गंभीर रोगी यहां प्राथमिक उपचार के लिए आते हैं। अभी तक सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें उच्च संस्थान में रेफर किया जाता रहा। अब इन रोगियों को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। रोगी का रक्तचाप, हृदय गति और मधुमेह की जांच की सुविधा बेड पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। हृदयघात मशीन के लिए जीवन रक्षक इंजेक्शन स्ट्रापटोकाइनेज भी यहां उपलब्ध कराया जाएगा। यह सभी सुविधा एक सप्ताह में हो जाएगी। इंसुलिन और अन्य जीवन रक्षक दवा रखने के लिए यहां फ्रिज की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed