फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hearing of complainants coming to the police station

थाने पर आने वाले फरियादियों की गंभीरता से करें सुनवाई

Sat, 21 Apr 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 21 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hearing of complainants coming to the police station
सदर थाने में समाधान दिवस में फरियाद सुनते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सदर, उसका, जोगिया व खेसरहा में 25 मामले आए, जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए।  
विज्ञापन

सदर थाना में आयोजित समाधान दविस मेें एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह खुद मौजूद रहे। यहां 12 मामले आए। इसमें तीन पुलिस व दो राजस्व के मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य सात मामलों को संबंधित अफसरों को सुपुर्द कर दिया गया।एसपी ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनें और उसका मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। इसमें किसी प्रकार लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एसओ शमशेर बहादुर सिंह, पीआरओ आलोक कुमार श्रीवास्तव, एसआई चंद्रकांत तिवारी, एआई जितेंद्र मिश्र, एआई जुबेर अली आदि मौजूद रहे। इसी तरह उसका में एसओ अनिल प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में पांच मामले आए, जिसमें तीन का निस्तारण हुआ। खेसरहा में प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राय की अध्यक्षता में छह मामलों पर सुनवाई हुई। सभी का निस्तारण किया गया। जोगिया कोतवाली में एसओ रविंद्र कुमार गौतम की अध्यक्षता में समाधान दिवस में राजस्व से जुड़े दो मामले आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed