{"_id":"5ff9e0498ebc3e32ae393f0a","slug":"health-workers-trained-before-vaccination-campaign-siddharthnagar-news-gkp3802326142","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण अभियान से पहले प्रशिक्षित हुए स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण अभियान से पहले प्रशिक्षित हुए स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन

लोहिया कला भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण
बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए सभी कर्मचारियों को टीकाकरण के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
लोहिया कला भवन में शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में भी टीकाकरण केंद्र से टीकाकरण के लिए नामित अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें टीकाकरण की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक डॉ. मानवेंद्र पाल ने टीकाकरण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्हाेंने बताया कि टीकाकरण के लिए तीन कमरों का होना आवश्यक है। एक कमरे में टीकाकरण के लिए आने वालों को इंतजार कराया जाएगा। दूसरे कमरे में टीकाकरण होगा और तीसरे कमरे को निगरानी कक्ष बनाया जाएगा। निगरानी कक्ष में टीकाकरण के बाद लाभार्थी को आधे घंटे तक रोका जाएगा। आधे घंटे के बाद ही उन्हें घर जाने की इजाजत दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने टीकाकरण कक्ष में बैठने के इंतजाम, वैक्सीनेटर के बैठने के तरीके, टीकाकरण के दौरान बायोवेस्ट मैनेजमेंट आदि के बारे में भी जानकारी दी, जिससे टीकाकरण के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। टीकाकरण केंद्र पर पांच कर्मचारियों को लगाया जाएगा। प्रत्येक लाभार्थी के सत्यापन के बाद ही उनका टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों की अगल-अलग जिम्मेदारी तय की जाएगी। क्रमवार बैठने के इंतजाम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान समीर सिंह, सतीश पटेल, प्रमोद कुमार संत समेत सभी सीएचसी, पीएचसी पर तैनात की वैक्सीनेटर की मौजूदगी रही।