{"_id":"60f9a91d8ebc3e6d8b1bb0ad","slug":"health-schemes-affected-by-indefinite-strike-siddharthnagar-news-gkp402822260","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी धरने से स्वास्थ्य योजनाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी धरने से स्वास्थ्य योजनाएं प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमियादी धरने से स्वास्थ्य योजनाएं प्रभावित
सिद्धार्थनगर। शासनादेश के खिलाफ स्थानांतरण के मुुद्दे पर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर जिले में भी सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरने के कारण सीएमओ कार्यालय, जिला चिकित्सालय के कार्यालय में कोई भी कार्य नहीं हुआ।
चिकित्सा प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, मेडिकोलीगल प्रमाणपत्र बनाने वाले लोग भटकते रहे। लिपिकों की ओर से किए जाने वाले जननी सुरक्षा योजना का भुगतान भी बाधित रहा। सीएमओ कार्यालय पर आयोजित धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने समर्थन दिया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कहा कि स्वास्थ्य विभाग में मिनिस्ट्रियल संवर्ग के साथ ट्रांसफर में बहुत ही अन्याय पूर्ण कार्य किया गया। महिलाओं को हजारों किलोमीटर दूर तैनाती की गई।
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला मंत्री कन्हैया लाल यादव ने कहा कि स्थानांतरण के नाम पर शोषण स्वीकार नहीं है। बताया कि धरने के मद्देनजर कार्यमुक्त न करने के लिए सीएमओ और सीएमएस को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, कमलेश यादव, अवधेश यादव, भूपेश शुक्ला, गोविंद ओझा, वाईपी यादव, एके त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। अब्दुल अजीज, कमलेश उपाध्याय, तेज प्रकाश, अनवर अली, दीनानाथ, दुर्गेश उपाध्याय, मिथिलेश पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, केडीपी ओझा, मनीष रंजन भी उपस्थित थे।