फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Health of 20 children deteriorated after eating sweets in Siddharthnagar

Siddharthnagar: मिठाई खाने से 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सभी बीमार बच्चे अस्पताल में भर्ती

Tue, 18 Jul 2023 04:33 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 04:33 AM IST
सार

कोईरीडीहा में दीनदयाल के घर शाम को लालमोहन मिठाई बनी थी। उन्होंने पड़ोस के बच्चों को भी मिठाई खिलाई। थोड़ी देर में बच्चों को उल्टी होने लगी। यह देख दीनदयाल घबरा गए। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
Health of 20 children deteriorated after eating sweets in Siddharthnagar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा में सोमवार को मिठाई खाने से 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को खतरे से बाहर बताया है।जानकारी के मुताबिक, कोईरीडीहा में दीनदयाल के घर शाम को लालमोहन मिठाई बनी थी। उन्होंने पड़ोस के बच्चों को भी मिठाई खिलाई। थोड़ी देर में बच्चों को उल्टी होने लगी। यह देख दीनदयाल घबरा गए। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


डॉ. अखिलेश कुमार आजाद और डॉ. एसके भारती ने बताया कि सभी का उपचार किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। बीमार बच्चों में महेश के तीन बच्चे युवराज, नंदनी, शिवा के साथ ही सुरेंद्र की पांच वर्षीय बेटी तान्या, राम भरोसे का पांच वर्षीय बेटा अंकित, आठ वर्षीय राजेश व 10 वर्षीय लड़की मोहनी, रामवृक्ष की 12 वर्षीय बेटी सोनाक्षी, पांच वर्षीय मधु व 10 वर्षीय बेटा दिवाकर शामिल हैं।

विज्ञापन

 


इनके अलावा शिवकुमार की 10 वर्षीय लड़की सोनाक्षी, अर्जुन मौर्य का 12 वर्षीय लड़का रिशु व 10 वर्षीय प्रिंस, दिनेश मौर्य का पांच वर्षीय लड़का आर्यन, संतोष की सात वर्षीय लड़की कविता, शिवकुमार मौर्य का 10 वर्षीय लड़का कार्तिक मौर्य व पांच वर्षीय शुभम भी बीमार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed