फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Health Fair: Increase in patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach ache, investigation done at the door

आरोग्य मेला : उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़े, जांच कर दी दवार

Mon, 04 May 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: Increase in patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach ache, investigation done at the door
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त और खुजली आदि की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। बीमारों में बच्चे और बुजुर्ग अधिक रहे।
विज्ञापन

इनकी जांच कर दवा दी गई। इसके साथ मौसम में तेजी से होने वाले बदलाव को देखते हुए बचने की सलाह दी गई। वहीं, गंभीर रोगियों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसमें हाईबीपी, शुगर, घुटने और कमर सहित अन्य समस्या से ग्रसित मरीज शामिल रहे। बिस्कोहर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा। दोपहर ढाई बजे तक कुल 80 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

मेले में आए अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रसित पाए गए। आयुष संविदा आयुर्वेद डाॅ. एससी शर्मा ने बताया की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। डॉक्टर ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। डाॅ. शर्मा ने बताया कि अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे सभी मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस मौके धीरज राय आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद दी गई मरीजों को दवा : ढेबरुआ बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत भुतहवा, अकरहरा, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 59 मरीज पंहुचे। मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी। आरोग्य मेले में सबसे अधिक गर्म मौसम में उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार और आंख से संबंधित मरीज आए। अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में 20, अकरहरा में 25 और मोहनकोला में 14 मरीजों ने पहुंचकर अपना इलाज करवाया। पीएचसी अधीक्षक अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेले आए हुए मरीजों की चिकित्सकों की ओर से जांच की गई है।

बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे : पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दिए। इस मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 25 मरीज पहुंचे, जिसमे खांसी बुखार, शुगर, बीपी, सांस, बुखार जैसे अनेक समस्या की शिकायत थी। इनको जांच कर दवा देकर उचित सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed