फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Health checkup of 538 patients done in Jan Arogya Health Fair

Siddharthnagar News: जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 538 मरीजों के सेहत की हुई जांच

Sun, 17 Mar 2024 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of 538 patients done in Jan Arogya Health Fair
सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न पीएचसी व सीएचसीओं पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सामान्य मौसमी बीमारियों के मरीज आए। जिसमें सर्दी, खांसी, बुखार के मामले अधिक रहे। चिकित्सकों ने जांच करने के बाद निशुल्क दवाई दी। साथ ही सेहत से संबंधित सलाह भी दी गई।
विज्ञापन

धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार जोगिया ब्लॉक अंतर्गत न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में आयोजित जन आरोग्य मेले में 20 मरीज पहुंचे। डॉ. राकेश कुमार ने मरीजों के सेहत की जांच कर आवश्यक दवा व परामर्श दिया। हंसावती, साबिया, मनोज सहित अधिकांश मरीजों को सर्दी, खांसी, बुखार की समस्या थी। इस दौरान फार्मासिस्ट राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी तरहर, बिजौरा के साथ ही डुमरियागंज नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इन पीएचसीओं पर विभिन्न रोगों के 153 मरीजों का जांच कर उन्हें दवा दी गई। स्वास्थ्य मेला में बुखार, जुकाम तथा त्वचा रोग संबंधित मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 35 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं, वहीं पीएचसी तरहर में डॉ. बीके सिंह ने 38 मरीजों की जांच कर सुझाव दिए। बगल में संचालित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में डॉ. अनुराग मिश्रा ने मरीजों का जांच कर दवाएं दी। पीएचसी भनवापुर में डॉ. आशीष सत्यार्थी की उपस्थिति में 41 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान डॉ. राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, अंबुज श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, अश्वनी अग्रहरि, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में सुबह 10 बजे से दोपहर के चार बजे तक 68 मरीजों का निशुल्क उपचार हुआ और उन्हें दवाइयां दी गईं। डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में आए मरीजों में अधिकतर सामान्य मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम, उलटी आदि से पीड़ित रहे। इस दौरान एएनएम शारदा देवी मौजूद रहीं।

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी इटवा, झकहिया, जिगिना, कठेला में आयोजित आरोग्य मेले में 297 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पीएचसी झकहिया में 95, जिगिना में 43, कठेला में 19 मरीजों के सेहत की जांच के बाद दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed