{"_id":"65d241b300f9be0a170ae417","slug":"health-checkup-conducted-at-arogya-health-fair-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-113064-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले में हुई सेहत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले में हुई सेहत की जांच
Sun, 18 Feb 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक आए। चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मरीजों को सुझाव व निशुल्क दवाई दी।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित न्यूू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेला में विभिन्न रोगों के 13 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। स्वास्थ्य मेले में त्वचा रोग, सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक रहे। इस दौरान डॉ़ वीके सिंह, डॉ़ राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, रवि प्रकाश, विमल कुमार, एएनएम गीतांजलि मौजूद रहीं।
पथरा प्रतिनिधि के अनुसार मिठवल पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में चिकित्सकों ने 25 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई दी। इस दौरान डाॅ़ अर्पणा पाठक, डाॅ़ रवि शंकर त्रिपाठी, राजेंद्र मणि त्रिपाठी, उमेश धर द्विवेदी, अभिषेक कुमार, महेंद्र पटेल मौजूद थे। तिलौली प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा मैं आयोजित आरोग्य मेला में डॉ़ राजेश कुमार सिंह ने 27 मरीज का इलाज किया। ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितौनी में डॉ़ आबिदा ने 20 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी तरहर व बिजौरा में अरोग्य स्वास्थ्य मेले में डाक्टरों ने 76 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी तरहर में डॉ़ बीके सिंह ने 21 मरीजों व बगल में संचालित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में डॉ. अनुराग मिश्रा ने 15 मरीजों को जांच कर दवा दी। पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 40 मरीजों का जांच किया। दो मरीजों को घुटने की समस्या होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान अंबुज श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, लल्ला प्रसाद, प्रिंस पाण्डेय, रवींद्र कुमार उपस्थित रहे। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में आयोजित आरोग्य मेला में डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने 55 मरीजों की जांच कर दवा दी।