{"_id":"69938c8a065bc3bf22039665","slug":"health-camp-at-chc-khesraha-specialist-doctors-conducted-tests-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-153613-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीएचसी खेसरहा में स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीएचसी खेसरहा में स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण
Tue, 17 Feb 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
बांसी। सीएचसी खेसरहा और बांसी क्षेत्र में सोमवार को निशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया और आवश्यक दवाएं वितरित कीं। सांसद जगदंबिका पाल ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में भी एम्स, मेदांता, पीजीआई जैसी सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। यह पहल उसी दिशा में एक जनहितकारी प्रयास है, जो आज यहां की जनता को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है। इस पुनीत आयोजन के लिए सांसद ने माटी संस्था के समस्त आयोजक मंडल, चिकित्सक दल और सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी।
विज्ञापन