{"_id":"6851abce7bfa3d26030c4cc0","slug":"head-of-department-should-ensure-100-admission-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-139514-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विभागाध्यक्ष कराएं शत प्रतिशत प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विभागाध्यक्ष कराएं शत प्रतिशत प्रवेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शत-प्रतिशत प्रवेश के लिए इस बार संबंधित विषय के विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक विश्वविद्यालय के सभी विभागों में शत-प्रतिशत प्रवेश नहीं हो पाए हैं। पिछले वर्ष से परिसर में बीएससी की भी पढ़ाई शुरू हो गई है।
विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालय में इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश करवाया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह हेल्प डेस्क बनाई गई है, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय के सभी विभागों में शत-प्रतिशत प्रवेश नहीं हो पाया है। इस वर्ष विश्वविद्यालय ने सभी विभागों में प्रवेश के लिए विभागाध्यक्ष व संबंधित शिक्षक को जिम्मेदारी दी है। विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम, एमबीए व एमएससी की पढ़ाई होती है। इसमें प्रवेश के लिए अभी से विभागाध्यक्ष जुट गए हैं। इस वर्ष सीट की अपेक्षा अधिक आवेदन आए तो छात्र-छात्राओं की प्रवेश परीक्षा भी कराई जाएगी। इससे पढ़ने के लिए योग छात्र का चयन हो पाएगा।
समर्थ पोर्टल पर अभी तक विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 30 जून तक अंतिम तिथि निर्धारित थी, लेकिन छात्र हित को ध्यान देते हुए राजभवन से इसको बढ़ाकर 31 जुलाई तक निर्धारित कर दिया गया है।