फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Head constable dies while on duty during board exams

Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत

Sun, 08 Mar 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Head constable dies while on duty during board exams
इटवा। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की निगरानी कर रहे इटवा थाने के पुलिस चौकी शाहपुर में तैनात हेड कांस्टेबल गिरीश कुमार पांडेय (57) की शनिवार की रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना उनके परिजनों को देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। लोग हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों को पुलिस की निगरानी में जांच के लिए बने केंद्रों पर रखा गया है। शनिवार को शाहपुर में तैनात हेड कांस्टेबल गिरीश कुमार पांडेय और एक अन्य पुलिसकर्मी की ड्यूटी ललिता इंटर काॅलेज चौखड़ा में लगाई गई थी और वह वहां कॉपियों की निगरानी कर रहे थे। इस बीच उनके सीने में तेज दर्द हुआ और पसीना आने लगा। साथ कांस्टेबल ने देखकर इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल गिरीश कुमार पांडेय ग्राम भीटी खोरिया थाना खजनी जिला गोरखपुर के निवासी थे। वह 1990 में पुलिस विभाग सेवा में आए थे। यह 21 नवंबर 2024 में इटवा थाने में स्थानांतरित होकर आए, जिसके बाद इन्हें शाहपुर पुलिस चौकी पर तैनाती दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी एसओ संतोष कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना उनके घर भेजकर लाश पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया गया है। उनकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की निगरानी के लिए लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed