फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Harassment of Anganwadi workers and assistants should stop: Prabhavati

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का बंद हो उत्पीड़न : प्रभावती

Thu, 22 Jun 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Harassment of Anganwadi workers and assistants should stop: Prabhavati
डुमरियागंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने बृहस्पतिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी को 13 सूत्री ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निस्तारण और उत्पीड़न बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि सीडीपीओ कार्यालय डुमरियागंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वसूली की जा रही है और मिलने वाले राशन को कम करके दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार का ऑडियो वायरल होने के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर भी संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह से सीडीपीओ कार्यालय शोहरतगढ़ में भी हर माह वसूली की जा रही है लेकिन इस कार्य लिप्त विभागीय लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि दस दिनों के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वह संगठन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगीं, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed