फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hanuman Jayanti was celebrated with great pomp and show, tableau was taken out

Siddharthnagar News: धूम धाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, निकली झांकी

Sat, 12 Apr 2025 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti was celebrated with great pomp and show, tableau was taken out
ककरहवा। विश्व हिंदू परिषद सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में नगर इकाई ककरहवा की ओर से शनिवार को धूम धाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। ककरहवा के हनुमानगढ़ी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। जो ककरहवा कस्बा से होते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर पर पहुंची। वहां से झांकी श्रीराम जानकी मंदिर ककरहवा पहुंच कर संपन्न हुई। रामजानकी मंदिर परिसर में ही हनुमान जागरण का आयोजन हुआ। इसमें भक्तिमय गीतों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभा यात्र में कलाकारों द्वारा झांकियों के माध्यम से जगह-जगह हनुमान लीला, शिव तांडव, कृष्ण लीला के माध्यम से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। इस दौरान ककरहवा पुलिस सुरक्षा ड्यूटी में मुस्तैद रही। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय, जिला सहमंत्री जय प्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, राकेश कुमार मिश्र, अमन जायसवाल, प्रहलाद गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed