{"_id":"6303c80b2dab576ba4332cf5","slug":"hangama-in-emmergency-ward-of-district-hospital-siddharthnagar-news-gkp44787571","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP news: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर से विवाद, जिला पंचायत सदस्य ने समर्थकों के साथ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP news: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर से विवाद, जिला पंचायत सदस्य ने समर्थकों के साथ दिया धरना
Tue, 23 Aug 2022 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:31 AM IST
सार
जिला पंचायत सदस्य गुड्डू साइकिल वाला का आरोप है कि एक मरीज की हालत गंभीर थी। उसे ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना था। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बेड नहीं होने का हवाला देकर भर्ती करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामे के बाद मामले का निस्तारण कराने पहुंचे एसओ तहसीलदार सि?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विस्तार
माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के इमेरजेंसी में सोमवार को मरीज भर्ती कराने गए जिला पंचायत सदस्य नवल किशोर विश्वकर्मा गुड्डू एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. बीके प्रजापति में विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया है। हंगामे के बाद समर्थकों के साथ जिला पंचायत सदस्य धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
जिला पंचायत सदस्य गुड्डू साइकिल वाला का आरोप है कि एक मरीज की हालत गंभीर थी। उसे ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना था। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बेड नहीं होने का हवाला देकर भर्ती करने से इन्कार कर दिया।
सीएमएस से कहकर भर्ती कराने का निर्देश दिलाया तो वहां मौजूद चिकित्सक ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी और बेड नहीं होने की बात कहते हुए बाहर धकेल दिया। दूसरी ओर डॉ. बीके प्रजापति ने जिला पंचायत सदस्य पर गाली देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
‘आप’ कार्यकर्ता प्रमोद मिश्र, फैशल खान, देवेंद्र नाथ, रवींद्र गुप्ता ने आरोपित चिकित्सक के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे सदर एसओ तहसीलदार सिंह ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एके झा ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्ष को मंगलवार को बुलाया गया है।