फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gutnebr water entering traffic restraints

घुटनेभर पानी में घुसकर आवागमन की मजबूरी

Wed, 20 Jul 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Gutnebr water entering traffic restraints
डुमरियागंज के बिथरिया गांव में जलभराव के बीच से जाता युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से हर जगह जलजमाव और कीचड़ हो गया है। सबसे विकट समस्या पूर्व विधायक स्व. मलिक तौफीक अहमद के पैतृक गांव बिथरिया का है। यहां जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने से गांव की मुख्य सड़क व गलियों में जलजमाव हो गया है।
विज्ञापन

गांव के लोग घुटने भर पानी में घुसकर आने-जाने को मजबूर हैं। बिथरिया गांव के मलिक इब्राहिम, मलिक इस्माइल, मलिक यूसुफ, इबने अली, अबूशाद, शमशाद, भीखू यादव ने बताया कि गंाव के निकट से होकर गुजरी राप्ती नदी पर जब पुल का निर्माण हो रहा था, तभी गांव के जलनिकासी के लिए नाला निर्माण प्रस्तावित था।
विज्ञापन

विभागीय लापरवाही के चलते नाला निर्माण न होने से पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई लिहाजा गांव में जलजमाव और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों ने जलनिकासी के लिए बिथरिया में नाला निर्माण कराए जाने की मांग की है। इससे गंाव में होने वाले जलजमाव से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed