फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   guru nanak jayanti celebrated

धूमधाम से मनाया गुरु नानक का जन्मोत्सव

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
guru nanak jayanti celebrated
डुमरियागंज स्थित गुरुद्वारा में आयोजित गुरु नानक जन्मोत्सव पर लंगर छकते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
धूमधाम से मनाया गुरु नानक का जन्मोत्सव
विज्ञापन

डुमरियागंज। सिख पंथ के पहले गुरु गुरुनानक देव का जन्मोत्सव यानी प्रकाश पर्व बुधवार को नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में मनाया गया। लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार की सुबह से शुरू हुए गुरु ग्रंथ साहब के अखंड पाठ का बुधवार को समापन हो गया। सिमरन, भजन कीर्तन, अरदास व गुरु के लंगर का आयोजन हुआ। जहां काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

परमजीत सिंह भाटिया ने कहा कि नानक साहब ने हमेशा मानवता, समृद्धि और सामाजिक न्याय के लिए निस्वार्थ सेवा का प्रचार किया। प्रकृति में ईश्वर की तलाश करने वाले नानक देव जाति व्यवस्था के खिलाफ थे। उन्होंने इस बात को प्रमुखता से स्थापित किया कि हर इंसान एक है, चाहे किसी भी जाति का हो। नानक देव जी ने कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर लोगों के जीवन में नया प्रकाश भरने का कार्य किया था। इस दौरान विजय, अजीम, नदीम, राजेश, नीलम, निधि, प्रतीक्षा, ज्योति, पूजा, शबीना, प्रगति, सोनी, नेहा मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed