फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Grup talk app

ग्रुप टॉक एप के जरिए सभी प्रधानों से डीएम का संवाद

Thu, 16 Apr 2020 08:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Grup talk app
ग्रुप टॉक एप पर सभी प्रधानों से डीएम का संवाद
विज्ञापन

डीएम की अभिनव पहल, एक साथ संदेश देने की पहल
नेपाल बॉर्डर से सटे ग्राम प्रधानों को सतर्कता के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जनपदवासियों को छोटी-छोटी सूचनाओं को पहुंचाने के लिए डीएम ने एक अभिनव पहल की है। ग्रुप टॉक एप के जरिए पहले दिन जिले के सभी ग्राम प्रधानों से उनके मोबाइल पर वार्ता की। इस दौरान राहत और बचाव को लेकर हुए प्रयासों के साथ कई अहम बिंदुओं पर सतर्क रहने की अपेक्षा की।
शासन-प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस से संबंधित निर्देश, जागरूकता संबंधी जानकारियों को त्वरित गति से पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हैदराबाद की एक कंपनी के सहयोग से ‘ग्रुप टॉक एप’ लांच किया। इसके माध्यम से एक साथ तीन हजार लोगों से एक साथ उनके नंबरों पर वार्ता हो सकेगी। बृहस्पतिवार को डीएम ने 1199 ग्राम पंचायतों के प्रधानों से बातचीत की। उन्होंने सभी के मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अहम है। बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दें। नेपाल बॉर्डर समेत पड़ोसी जनपदों की सीमा क्षेत्र से सटे गांवों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मनरेगा कार्य 20 अप्रैल से कराया जा सकेगा। सोशल डिस्टेंस, मास्क, ग्लव्स आदि का प्रयोग हो। ऐसा न पाए जाने पर कार्रवाई होगी। गांवों में धार्मिक कार्य घरों में ही कराएं। आरोग्य सेतु एप डाउनलोड, सैनिटाइजेशन करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामस्तरीय कर्मियों से भी करेंगे संवाद
मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि ग्रुप टॉक एप के माध्यम से आवश्यक निर्देश के साथ जागरूकता संबंधी अहम बातों की जानकारी देने के लिए जिलाधिकारी की ओर से अभियान जारी रहेगा। इसके तहत सभी आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत सचिवों, सफाई कर्मियों, शिक्षामित्रों, लेखपालों से अलग-अलग दिनों में एक साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed