फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Growing demand for a Hindu nation; security agencies on alert due to activity at the border.

Siddharthnagar News: हिंदू राष्ट्र बनाने की बढ़ी मांग, सीमा पर हलचल से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sat, 08 Aug 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Growing demand for a Hindu nation; security agencies on alert due to activity at the border.
- सीमावर्ती इलाके में है मिश्रित आबादी, हिंदू राष्ट्र की मांग पर नेपाल के कई संगठन सक्रिय
विज्ञापन

- सीमावर्ती इलाके में संदिग्धों के ठरहने के पूर्व में मिल चुके हैं इनपुट
- सुनसारी जनपद से फैली सांप्रदायिक आग से हिंदू राष्ट्र की मांग हुई तेज
- नेपाल की खुफिया एजेंसी संदिग्ध गतिविधिवालों पर रख रही नजर

सिद्धार्थनगर। नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की उठी मांग के बीच सांप्रदायिक सौहार्द न बिगडे इसके लिए नेपाल की सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर है। एक तरफ संदिग्ध गतिविधि वालों पर नजर रखी जा रही है वहीं प्रमुख संगठन के लोगों से लगातार प्रशासन संपर्क बनाए हुए हैं। सीमावर्ती इलाके में मिश्रित आबादी होने के कारण यहां पर माहौल खराब होने की आशंका अधिक है। खुफिया रिपोर्ट के बाद नेपाल की एजेंसी और सशस्त्र बल लगातार जांच कर रही है।
वहीं, बाॅर्डर लगा होने के कारण बढ़नी, खुनुवां, अलीगढ़वा, ककरहवा सीमा सहित गैर परंपरागत मार्गों पर जांच बढ़ा दी गई है। हर संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की जांच की जा रही है। क्योंकि, नेपाल के सीमावर्ती इलाके में होने वाली हलचल का असर यहां पर भी पड़ता है। ऐसे में भारतीय सुरक्षा एजेंसी और सीमावर्ती थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों सुनसरी के देवगंज ग्राम पंचायत के कप्तानगंज इलाके में दो समुदायों के लोग अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। इनमें दो समुदाय के बीच में टकराव हुआ जो देखते ही देखते ही हिंसा का रूप ले लिया। इसका असर यह रहा है कि कई जनपद चपेट में आ गए और कर्फ्यू लगाने की स्थिति बन गई। धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में तो आई लेकिन अब एक बार फिर नेपाल को हिंदू राष्ट्र की मांग उठने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के सुरक्षा से जुड़े जानकारों के अनुसार सीमावर्ती इलाके में मिश्रित आबादी अधिक है। ऐसे में अगर यहां पर किसी प्रकार की हिंसा की स्थिति बनती है तो बड़े नुकसान का अनुमान है। इसलिए नेपाल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसी लगातार जांच और निगरानी कर रही है।
वहीं, नेपाल से लगने वाली जिले की 68 किलोमीटर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बढ़नी में एसएसबी हर वाहन और व्यक्ति की जांच कर रही है। नेपाल एपीएफ भी यहां से जाने वालों की जांच कर रही है। क्योंकि,उसे आशंका है कि कोई बाहर से पहुंचकर माहौल को खराब न कर दे। इसी तरह खुनुवां बाॅर्डर पर दोनों देश की एजेंसी जांच और निगरानी कर रही है। वहीं, अलीगढ़वा और ककरहवा बाॅर्डर पर भी सघन जांच जारी है।
---
संयुक्त हिंदू मोर्चा की धर्म रक्षा की मांग
हिंदू संगठन की ओर से हाल ही में नेपाल सरकार के गृहमंत्री, सुधन गुरुंग को धनुषा के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की ओर से नेपाल सरकार के नाम मांग पेश की थी। इनमें 13 मांग शामिल हैं।
--
शांति कायम रखने की अपील
हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग और हिंसा को देखते हुए प्रमुख जिला अधिकारी जनार्दन गौतम के नेतृत्व में जिला कार्यालय कपिलवस्तु (तौलिहवा) में शांति कमेटी की बैठक हुई। सहायक जिला अधिकारी भाविश्वर, डीएसपी नेपाल पुलिस रिपेंद्र सिंह और विश्व हिन्दू महासंघ नेपाल के केंद्रीय सदस्य केपी शर्मा (जानसन) , मुस्लिम मदरसा के अध्यक्ष सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें शांति व्यवस्था को कायम रखने की अपील की गई।

स्थिति सामान्य है। कहीं किसी तरह की दिक्कत नहीं है। जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई है। साथ ही विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की जा रही है।
- रिपेंद्र सिंह, डीएसपी, कपिलवस्तु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed