{"_id":"4df800c59ef94ed428794801a0422018","slug":"greenhouse-first-the-blue-house-ii-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जेवियर्स स्कूल में हुई वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
सत्र 2015-16 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्रीन हाउस को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। ब्लू हाउस को द्वितीय और येलो हाउस को तृतीय पुरस्कार मिला।मुख्य अतिथि एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति से मन प्रफुल्लित हो गया है।
बच्चों में ऐसी प्रतिभा तभी संभव है, जब उन्हें अच्छे शिक्षक मिलें। विशिष्ट अतिथि ऋचा साहनी ने बच्चों का व्यक्तित्व निखारने में विद्यालय के प्रयासों को सराहा। फादर थामस ने कहा कि सिर्फ किताबी ज्ञान के अलावा बच्चों को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पेंसिल ड्राइंग प्रतियोगिता में संदीप मिश्रा, प्रांजल राजा, काजल जायसवाल, ड्राइंग में सेजल चौधरी, प्रियंका, दीपांशी श्रीवास्तव, पेंटिंग में निष्ठा तिवारी, दिव्यांश जायसवाल, आयुषी, शतरंज प्राथमिक बालिका में श्वेता, सिद्धीमनी त्रिपाठी, शिवांगी पटेल, जूनियर वर्ग में अंकिता चौधरी, अंकिता यादव, सीनियर वर्ग में समृद्धि द्विवेदी, उरुसा अंदलीब, नूरास परवीन, कैरम प्राथमिक लड़कों में मो.फैजान, शिवांग, सीनियर वर्ग में आदेश रंजन, अपूर्व पांडेय, वैभव सहाय, राखी प्रतियोगिता प्राइमरी में देवांशी पांडेय, शिवा प्रसाद, जूनियर लड़कियों में दीक्षा सोलंकी, अंशिता श्रीवास्तव, हिंदी कविता के जूनियर वर्ग में आदर्श पांडेय, शाश्वत, आनन्द मिश्रा, सब जूनियर वर्ग में दिव्या ओझा, दिव्या पांडेय, इंग्लिश कविता में प्रयाग राज द्विवेदी, आनंद को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सिस्टर फ्रांसिसका ने आभार जताया।