फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   GPS also installed in bank cash van

कैश वैन में भी जीपीएस लगवाएं बैंक

Tue, 30 Aug 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
GPS also installed in bank cash van
पुलिस लाइन में कार्याशाला को संबोधित करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। फैजाबाद में दिन-दहाड़े बैंक का कैश वैन लूट की घटना के बाद जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी महेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैंक कर्मियों की बैठक हुई। इस दौरान एसपी ने बैंक अधिकारियों को बैंक की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिजर्व बैंक के निर्देशों के पालन की हिदायत दी।
विज्ञापन

कैश वैन और बॉक्स में जीपीएस लगवाने को कहा तो सुरक्षा गार्डों के वेरीफिकेशन पर भी जोर दिया। एसपी महेंद्र यादव ने कहा कि बैंक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की जरूरत है। कैश वैन में जीपीएस सिस्टम लगाया जाए, जिससे लूट कर भागते समय लोकेशन से अपराधियों को पकड़ा जा सके। बैंक और एटीएम में सुरक्षा गार्ड हर हाल में तैनात किया जाए। एटीएम में पैसा डालते समय गार्ड सतर्क रहें। कैश वैन में रखे कैश बॉक्स में भी जीपीएस सिस्टम लगाना चाहिए।
विज्ञापन

कैश वैन के चालक व उसमें लगे सुरक्षा कर्मियों की पुलिस से हर वर्ष दो बार सत्यापन भी कराया जाए। सेना से रिटायर्ड जवानों को ही सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात किया जाए। कैश वैन के साथ तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों का अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त होना जरूरी है। उन्होंने सभी एटीएम के बाहर गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने, बैंक में हुटर की व्यवस्था करने, बैंक के आसपास रात्रि में रिकार्ड करने वाले कैमरे लगाने, पार्किंग एरिया में भी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जागरूकता व सुरक्षा से बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसके लिए सभी बैंक कर्मियों को सतर्क होने की जरूरत है। इस दौरान सीओ सदर मोहम्मद अकमल खां,एसपी पेशकार तौहीद आलम, आरआई चंद्रभूषण सिंह, पीआरओ विनय कुमार मिश्र, सहित पूरे जिले के बैंक शाखाओं के बैॅंक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed