फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Governments in the hands of industrialists

उद्योगपतियों के हाथों में सरकारें

Sat, 23 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Governments in the hands of industrialists
मीडिया से मुखातिब होते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सरकारें उद्योगपतियों के हाथों में खेल रही है। हजारों करोड़ों रुपये माफ कर दिया जा रहा है, लेकिन गरीब किसान थोड़ा सा कर्ज लेने के बाद उसके बोझ तले दबकर खुदकुशी करने को मजबूर हो गया है। सरकार सातवां वेतन आयोग लागू करती है, मगर किसानों के लिए कोई आयोग नहीं गठित करती। यह कहना है कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का।  
विज्ञापन

यूनियन के बस्ती मंडल अध्यक्ष रहे पटेश्वरी चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकैत ने रेस्ट हाउस  में प्रेस वार्ता में गन्ने के समर्थन मूल्य पर चिंता जताई। कहा कि प्रदेश में जलौनी लकड़ी 800 से 900 रूपये कुन्तल में बिक रही है और गन्ना का मूल्य सरकार ने 250 रुपये कुंटल निर्धारित किया है। आज किसान उपेक्षित है। उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों के नाम पर राजनीति हो रही है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश की सरकार दोनों किसानों के हित में कोई काम नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि भाकियू किसानों की हित में लड़ाई लडने के लिए बनाई गई एक संगठित अराजनैतिक पार्टी है। हमेशा वह किसानों की लड़ाई लडने के लिए तत्पर रहती है। आज अपने ही देश में किसान उपेक्षित है। उसकी उपज का वाजिब मूल्य नही मिल रहा है। सरकारें उद्योगपतियों के हजारो करोड़ रूपये माफ करती है। लेकिन देश का 99 प्रतिशत किसान आज भी कर्ज के बोझ के नीचे दबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर ले रहे हैं पर न तो केंद्र व प्रदेश सरकार के कानों पर जूं रेंग रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान दीवानचंद्र चौधरी, राजबीर सिंह जाटव, हरेंद्र सिंह, हरनाथ सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed