फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Government is trying to bring disabled people into the mainstream: Pal

निशक्तों को मुख्यधारा में लाने को प्रयासरत है सरकार : पाल

Fri, 23 Feb 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Government is trying to bring disabled people into the mainstream: Pal
सिद्धार्थनगर। सहायक उपकरण उपलब्ध करा सरकार दिव्यांगजन को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है, ताकि उनके दैनिक जीवन में सुविधा हो सके। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने डुमरियागंज ब्लाॅक परिसर में दिव्यांगजनों में सहायक उपकरण का वितरण कार्यक्रम में कही। इस दौरान दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, स्मार्ट कैन सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं है। वह दिव्यांगता को अपनी कमजोरी न समझें। सहायक उपकरण इस अक्षम्ता को समाप्त तो नहीं कर पाएंगे लेकिन उसमें कमी जरूर लाएंगे। इस योजना से लाभार्थियों को स्वावलंबी व सशक्त करने व उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों को 30 ट्राईसाइकिल, तीन कान की मशीन, छह व्हीलचेयर, दो स्मार्ट कैन वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ मानसी पटेल, जिला दिव्यांग अधिकारी संदीप मौर्य, राजेश द्विवेदी, कुलदीप द्विवेदी, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, एसपी अग्रवाल, बच्चाराम बौद्ध, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, केशव सिंह, अनुराग उपाध्याय, मनीष सिंह मौजूद रहे। इटवा में स्थित चौधरी शिवकुमार पटेल महिला महाविद्यालय में सांसद जगदंबिका पाल ने 59 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया। इस मौके पर प्रबंधक सागर चौधरी, सुधीर त्रिपाठी, लवकुश चौधरी, राजू प्रधान, टाइगर पटेल, सत्यदेव मिश्र, अब्दुल रहमान, संजय सिंह, रामनिवास उपाध्याय, रामबरन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed