फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   government creating problems for engineer

इंजीनियरों को सता रही सरकार

Wed, 05 Oct 2016 10:59 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
राजपत्रित अधिकारी घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का चल रहा धरना 9वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। नाराज इंजीनियरों का कहना था कि प्रदेश सरकार सताने का काम कर रही है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है हम धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष एसएन पांडेय ने कहा कि सरकार काम के बाद भी हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की संस्तुतियों लागू किया जाए। जूनियर इंजीनियर्स के वेतनमान की विसंगति को दूर कर प्रारंभिक वेतनमान 4800 किया जाए और राजपत्रित अधिकारी घोषित किया जाए।
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर्स को सेवा प्राविधानित अवधि सात वर्ष 14 वर्ष व 20 वर्ष की सेवा पर सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता के पदों पर नैतिक रूप से 100 प्रतिशत तीन पदोन्नतियां प्रदान की जाए। इसके साथ ही अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्तेश्वर राय ने कहा कि प्रदेश सरकार इंजीनियरों के समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक  धरना जारी रहेगा। इस दौरान दिनेश कुमार चंद्रा, राजकुमार प्रजापति, सुभाष यादव, यशवंत गौतम, महेन्द्र कुमार, रविप्रकाश सिंह, वरूण कुमार गुप्ता, कालिका प्रसाद, बीएन सिंह, यादवेंन्द्र यादव, वीरेन्द्र कुमार, जीपी गुप्ता, आशीष कुमार, दिनेश कुमार, रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed