{"_id":"67b76e821943607fad0d205e","slug":"government-buildings-turning-into-ruins-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132779-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खंडहर में तब्दील हो रहे सरकारी भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खंडहर में तब्दील हो रहे सरकारी भवन
विज्ञापन
भनवापुर के ग्राम पंचायत अंदुआ शनिचरा के राजस्व गांव सेखुई गोवर्धन में बना विवाह घर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। सरकार पात्र लोगों को आवास देने के लिए सर्वे करा रही है,लोग शादी विवाह के लिए मैरिज हाल की बुकिंग कर करीब 20 से 50 हजार खर्च कर रहे हैं। वहींं, भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बने ग्रामीण आवास व दो विवाह घर उपयोग होने से पहले ही खंडहर में तब्दील हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि पूर्ण आवास में गरीब परिवारों को आवंटित कर दिया जाए तो कम से कम चार परिवार के लिए सिर पर छत की व्यवस्था हो जाती। ग्राम पंचायत के दोनों राजस्व गांव में बना विवाह घर की साफ-सफाई व कुछ मिट्टी का कार्य करा दिया जाए तो लोगों को शादी विवाह के लिए मैरिज हाल की बुकिंग कराने की जरूरत नहीं। दो विवाह घरों का उपयोग के साथ ग्रामीण आवास को पात्रों में आवंटित करने की मांग की जा रही है।
भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंदुआ शनिचरा में एक विवाह घर व राजस्व गांव सेखुई गोवर्धन में भी एक विवाह घर के साथ एक ग्रामीण आवास का दो मंजिला भवन का निर्माण करीब 2015 -16 में कराया गया था। सपा सरकार में संचालित कार्यदायी संस्था सीएलएफ के द्वारा दो विवाह घरों के साथ ही एक दो मंजिला ग्रामीण आवास के भवन का निर्माण कराया गया था।