फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Government at every step, advance hand

सरकार हर कदम पर साथ, आगे बढ़ाएं हाथ

Fri, 09 Sep 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Government at every step, advance hand
लोहिया कला भवन में नारी सम्मान कार्यक्रम का का उद्घाटन करते एएसपी मंशाराम गौतम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। ऊर्जा, उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास से लबरेज आधी आबादी ने शुक्रवार को पूरा उत्साह दिखाया। उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के साझा अभियान के तहत लोहिया कला भवन में आयोजित नारी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा सम्मान पर सेमिनार में न सिर्फ बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई, बल्कि सरकार की योजनाओं से जुड़कर आगे बढ़ने और प्रदेश के गढ़ने का भी संकल्प दोहराया। अपनी क्षमता को पहचानने और स्वस्थ, सुशिक्षित, संस्कारित समाज निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने महिला उत्थान के लिए सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि नारी नर पर भारी है। जरूरत सिर्फ क्षमता पहचानने और आत्मविश्वास बढ़ाने की है। नारी शिक्षा, नारी सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। इसके लिए भगीरथ प्रयास जारी है। उन्होंने डायल-100, 1090, 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी। बताया कि महिलाओं-बच्चों में कुपोषण के खात्मे के लिए प्रदेश सरकार ने हौसला पोषण मिशन की शुरुआत की है।
विज्ञापन

यूपी इसे लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। भोजन के 45 मिनट पहले व भोजन के एक घंटे बाद ही पानी पीने को प्रेरित किया। सीडीओ अखिलेश तिवारी ने अमर उजाला के पहल की सराहना की। कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं, उनमें महिलाओं की सुरक्षा और उनके विकास को प्राथमिकता में रखा गया है। लैपटाप, कन्या विद्या धन के बारे में बताते हुए कहा कि कन्या विद्या धन से गरीब छात्राओं की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी कक्षाओं के बाद ही पढ़ाई छोडने वाली छात्राएं भी उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित हो रही हैं। लैपटाप के माध्यम से आधुनिक कम्प्यूटर शिक्षा का ज्ञान गांव-गांव तक पहुंचा है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मंशाराम गौतम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद, डिप्टी सीएमओ डॉ.डीके चौधरी, डीआईओएस कार्यालय के श्रवण सिंह, महिला एसआई संध्या रानी ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मंच संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed