{"_id":"66faf481882782bdbe0d5999","slug":"got-5th-position-in-the-state-in-the-ranking-of-pragati-dashboard-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124984-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रगति डैशबोर्ड की रैंकिंग में प्रदेश में मिला 5वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रगति डैशबोर्ड की रैंकिंग में प्रदेश में मिला 5वां स्थान
Tue, 01 Oct 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एनसीआरबी नई दिल्ली की ओर से सीसीटीएनएस योजना की प्रगति डैशबोर्ड के विभिन्न पैरामीटर की रैंकिंग में माह अगस्त-2024 में जनपद सिद्धार्थनगर को प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सोमवार को जिला कोऑर्डिनेटर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सीसीटीएनएस योजना की प्रगति डैशबोर्ड के विभिन्न पैरामीटर (डाटा सिंक, एनओसी निस्तारण, गुमशुदा व्यक्ति की पंजीकरण/बरामदगी, क्राइम एनालिटिक्स, सीसीटीएनएस प्रशिक्षण) की रैंकिंग होती है। इसमें माह अगस्त 2024 में उत्तर प्रदेश को प्रथम प्राप्त हुआ है। जिसमें सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के दस जनपदों में जनपद सिद्धार्थनगर का 5वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें जिला को-ऑर्डिनेटर अविनाश कुमार गौरव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संवाद
विज्ञापन