फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Goods worth lakhs burnt in hardware shop

Siddharthnagar News: हार्डवेयर की दुकान में लाखों के सामान जला

Fri, 22 Mar 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt in hardware shop
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोनकटी चौराहे पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में बुधवार रात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों के घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक करीब पांच लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

पथरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी पंकज श्रीवास्तव क्षेत्र के कोनकटी चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। जो बुधवार देर शाम दुकान बंद करके डुमरियागंज में दुकान का सामान लेने चले गए। रात करीबन आठ बजे के आसपास अचानक दुकान से धुआं निकलने लगा। यह देखकर आसपास के लोग पंकज को फोन करके आग लगने की सूचना दी। इसपर पंकज श्रीवास्तव ने वहां के लोगों से ताला तोड़ कर आग बुझाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

लोगों ने शटर का ताला तोड़कर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। पंकज ने बताया कि दुकान में रखा पांच लाख से ऊपर का सामान जला है। शार्ट- सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed