{"_id":"640cbb2fbac6bd1ef20759c7","slug":"goods-shed-will-be-built-at-the-station-siddharthnagar-news-c-7-1-81720-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्टेशन पर बनेगा गुड्स शेड, उद्योग को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्टेशन पर बनेगा गुड्स शेड, उद्योग को मिलेगा फायदा
Sat, 11 Mar 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर के प्लेटफार्म नंबर दो के किनारे गुड्स शेड बनने के लिए सर्वे के बाद जल्द कार्य शुरू होगा। स्टेशन के दक्षिण तरफ खाली भूमि पर 684 मीटर लंबे और 40 फीट चौड़े गुड्स शेड का निर्माण होना है। जिले के किसी भी रेलवे स्टेशन पर गुड्स शेड नहीं होने के कारण माल ढुलाई के लिए परेशान व्यापारियों एवं उद्यमियों को इसके निर्माण से राहत मिलेगी।
जिले में स्थित नौ रेलवे स्टेशनों में किसी पर गुड्स शेड नहीं होने से स्थानीय व्यापारियों एवं उद्यमियों को माल ढुलाई की सुविधा नहीं मिल पाती है। जबकि रेलवे स्टेशन उसका में रेलवे के पास बड़ा भू-भाग उपलब्ध है, साथ ही शोहरतगढ़ एवं बढ़नी रेलवे स्टेशनों पर भी पर्याप्त रेलवे भूमि है। अमर उजाला ने स्थानीय व्यापारियों एवं उद्यमियों के हवाले से इस समस्या की कई बार प्रकाशित किया। लोगों की मांग पर एक सप्ताह पूर्व आई रेलवे की टीम ने स्टेशन के सामने की भूमि पर गुड्स शेड बनाने के लिए सर्वे किया है। अगले माह से यहां गुड्स शेड का निर्माण कार्य शुरू होना है।लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि सिद्धार्थ रेलवे स्टेशन पर शेड बनाने का कार्य जल्द ही शुरू होगा।
--
रेलवे स्टेशन पर गुड्स शेड का निर्माण होने से बाहर से खाद एवं कोयला ढुलाई में किराए के साथ ही माल ढुलाई में समय की भी बचत होगी। इसके निर्माण से शहर में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। -राकेश त्रिपाठी, व्यापारी
विज्ञापन
-- -- -
गुड्स शेड के निर्माण से सामग्री के आयात के साथ ही निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके निर्माण से कम माल ढुलाई लगने से सामग्रियों की कीमत नहीं बढ़ेगी, जिससे आम लोगों को भी राहत होगी। -अनूप छापड़िया, उद्यमी
--
आसान होगा रास्ता, नहीं लगेगा जाम
गुड्स शेड के निर्माण से पैदल, साइकिल व बाइक सवार जाम में नहीं फंसेगे। उन्हें रेलवे स्टेशन अथवा सिंहेश्वरी मंदिर जाने के लिए तहसील तिराहे के पास से ही गुड्स शेड के माध्यम से इन जगहों पर पहुंचने में आसानी हो जाएगी। साथ ही ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को रेलवे क्रासिंग पर नहीं रुकना होगा, वह सीधे स्टेशन पहुंच जाएंगे।