{"_id":"5e0b7b188ebc3e8792797456","slug":"gonda-in-final-siddharthnagar-news-gkp3354093123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर को 6 विकेट से हराकर गोंडा फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर को 6 विकेट से हराकर गोंडा फाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
फोटो- 76
सिद्धार्थनगर को छह विकेट से हराकर गोंडा फाइनल में पहुंचा
वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में इंडो-नेपाल टूर्नामेंट का 11वां दिन
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोंडा के अमन अली को अर्धशतक बनाने पर दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में चल रहे 13 दिवसीय इंडो-नेपाल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्यारहवें दिन मंगलवार को सिद्धार्थनगर व गोंडा के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें गोंडा ने छह विकेट से सिद्धार्थनगर को हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
गोंडा के कप्तान चित्रांश श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और बल्लेबाजी के लिए सिद्धार्थनगर के कप्तान वसीर अहमद को आमंत्रित किया। ओपनिंग करने उतरे खिलाड़ी आशुतोष पटेल 35 रन, कप्तान वसीर अहमद ने 26 रन बनाए। इस तरह सिद्धार्थनगर की पूरी टीम 20 ओवर में 124 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोंडा टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अमन अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और 54 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान चित्रांश श्रीवास्तव ने 29 रन और रजत ने 20 रन बनाए। इस तरह 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस तरह गोंडा ने छह विकेट से सिद्धार्थनगर को हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोंडा के खिलाड़ी अमन अली को 54 रन बनाने पर दिया गया। इस दौरान कमेंटेटर रकीब, स्कोरर विशाल, अनिल अरोड़ा, अंपायर हिमांशु, शशांक की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक उमेश प्रताप सिंह, अंबिका त्रिपाठी, रवि सिंह, मनीष श्रीवास्तव, राजेश उपाध्याय, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, छात्र नेता ऋषि वर्मा, सुनील अग्रवाल, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।