{"_id":"656e33fb50e751e6b1048177","slug":"god-incarnates-to-establish-religion-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-9273-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं ईश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं ईश्वर
Tue, 05 Dec 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। रविवार देर शाम को कथा वाचक छेदी प्रसाद मिश्र ने कहा कि धरती पर पापियों का विनाश कर धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को अवतार लेना पड़ता है। महिलाओं की सोहर व मंगलगीतों से पूरा पंंडाल कृष्ण मय हो गया।
इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान गंगेश दुबे, बालकृष्ण शुक्ल, नान्हू, सुनील शुक्ल, प्रहलाद, अशोक, डब्लू, विपिन, बृजनंदन शुक्ल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान गंगेश दुबे, बालकृष्ण शुक्ल, नान्हू, सुनील शुक्ल, प्रहलाद, अशोक, डब्लू, विपिन, बृजनंदन शुक्ल उपस्थित रहे।
विज्ञापन