फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Goat sold a lot in Hallour's market

हल्लौर की मंडी में खूब बिके बकरे

Wed, 06 Jul 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Goat sold a lot in Hallour's market
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर बकरा मंडी में कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद करते लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हल्लौर की मंडी में खूब बिके बकरे
विज्ञापन

डुमरियागंज। त्याग, बलिदान के प्रतीक बकरीद का त्योहार करीब आ जाने से कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी तेज हो गई है। तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में साप्ताहिक मंगल बाजार की बकरा मंडी में लोगों ने कुर्बानी के लिए बकरों और भेड़ की जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजार में सात हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक के बकरों की बिक्री हुई।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित बकरा मंडी में मंगलवार को पड़ोसी जनपद गोंडा, बलरामपुर, फैजाबाद, अकबरपुर, बनारस तथा उतरौला, बहराइच सहित बिस्कोहर, इटवा के कारोबारी बकरे लेकर आए थे। बाराबंकी से आए बकरा व्यापारी हनीफ और दिलशाद ने बताया कि वे बाजार में 60 बकरे लाए थे। उनमें से 45 बकरे बिक गए। वहीं, गोंडा के हनीफ, इरशाद तथा फैजाबाद के मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि वे लोग 15-15 बकरे लाए थे, जो सात से 15 हजार रुपये तक में बिक गए। इस बार बकरीद का त्योहार 10 जुलाई को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

85 हजार का बकरा आकर्षण का केंद्र रहा, पर बिका नहीं
हल्लौर स्थित साप्ताहिक मंगल बाजार बकरा मंडी में 85 हजार का बकरा आकर्षण का केंद्र रहा। उसकी कीमत बकरा कारोबारी ने पहले एक लाख लगा रखी थी। दोपहर तक कोई ग्राहक उसके मन मुताबिक न मिलने पर उसकी कीमत व्यापारी ने 85,000 तय की। लोग उसे देखने के लिए जुटे। शाम तक उसका कोई खरीदार नहीं आया। उसके बाद व्यापारी उसे लेकर वापस बलरामपुर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed