फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   go ashray

गोशाला निरीक्षण में अनियमितता, बीडीओ व एडीओ का रोका वेतन

Thu, 17 Oct 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
go ashray
छुट्टा पशु को भिलौरी भिलौरा गोशाला ले जाते एसडीएम त्रिभुवन - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गोशाला निरीक्षण में अनियमितता, बीडीओ व एडीओ का रोका वेतन
विज्ञापन

एसडीएम इटवा ने तीन ब्लॉकों के 13 गोशालाओं का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। एसडीएम इटवा त्रिभुवन ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गोवंशीय आश्रयों का निरीक्षण किया। इसमें अनियमितता मिलने पर उन्होंने बीडीओ व एडीओ पंचायत भनवापुर, खुनियांव समेत छह लोगों का अक्तूबर माह का वेतन रोकने के साथ ही संबंधित ग्राम सचिवों को निलंबित करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी है।

एसडीएम त्रिभुवन ने इटवा, खुनियांव व भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में 13 गोशालाओं का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। गोवंशीय आश्रय स्थल सिकौथा व चोरथरी को अभी तक संचालित न किए जाने पर बीडीओ व एडीओ पंचायत भनवापुर को इस चेतावनी के साथ कि दोनो गोवंशीय आश्रय स्थल के तीन दिन के अंदर संचालित न होने पर निलंबित करने और अभी तक निष्क्रिय रहने के चलते अक्टूबर माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। गोवंशीय आश्रय स्थल बिस्कोहर व दोपेड़ऊवा में खानपान की व्यवस्था न होने के कारण संबंधित ग्राम सचिव के निलंबन व अक्तूबर माह के वेतन को रोकने, इटवा कस्बे में थाने के पीछे जिला पंचायत के गोवंशीय आश्रय स्थलों में 50 गायों के रखने के दूसरे दिन देखरेख के अभाव में गायब होने के कारण अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से स्पष्टीकरण व बीडीओ इटवा व ग्राम सचिव इटवा की लापरवाही के कारण निलंबित करने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव चोरथरी व पेड़ारी में बनाए गए गोवंशीय आश्रय स्थलों में लापरवाही बरतने के चलते इन गांवों के सचिव को निलंबित करने व ग्राम प्रधान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खुनियाव व इटवा ब्लॉक के ग्राम हरैया, मनकरी, चेचराफ बुजुर्ग, मेहदानी के गोशालाओ में समय से धनराशि ग्राम के खातों में नही पहुंचने के कारण पशुओं के भरण पोषण में समस्या सामने आई है। साथ ही ग्राम हरैया, मनकरी, भिलौरी भिलौरा के निरीक्षण में भी खामियां मिलने पर संबंधित ग्राम सचिवों का निलंबित करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी है। एसडीएम ने कहा कि गो संरक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed