फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girls got self defense training

छात्राओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Mon, 14 Dec 2020 07:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Girls got self defense training
छात्राओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
विज्ञापन

सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चल रहे मिशन साहसी का शुभारंभ हुआ। मुख्यालय स्थित श्री सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

श्री सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अभाविप के जिला संगठन मंत्री आकर्षण मिश्र ने बताया कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान कर उनके आत्मविश्वास को जागृत करना और उनमें सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। इसके लिए छात्राओं को विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों की ओर से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाती है। किस प्रकार अपने सामने आने वाली विपरीत परिस्थितियों का सामना करने, दैनिक दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाली चीजों जैसे हेयर पिन, पेन, दुपट्टा, चप्पल आदि का प्रयोग करके सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। जिला संयोजक नित्यानंद ने बताया कि अभियान दो चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 13 दिसंबर तक प्रशिक्षण शिविर चलाया जाएगा। दूसरा चरण 14 से 16 दिसंबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्राओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। अभियान का समापन 18 दिसंबर को मेगा शो के साथ होगा, जिसमें जिलेभर की एक हजार छात्राएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed