फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girl's dead body found hanging

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Wed, 16 Aug 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Girl's dead body found hanging
खेसरहा क्षेत्र के महुईनानकार गांव में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के महुईनानकार गांव में मंगलवार शाम एक किशोरी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में लगे बांस से दुपट्टा के सहारे फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


क्षेत्र के महुईनानकार गांव निवासी नंदिनी (16) पुत्री रामरतन पिता के साथ रहती थी। उसकी मां की लगभग 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि रामरतन एक सप्ताह पहले उसे अकेला छोड़कर गोवा कमाने चला गया। नंदनी अपने माता-पिता की अकेली संतान थी। वह घर पर अकेले रहती थी। रामरतन के बड़े भाई के देखरेख में वह यहां रह रही थी। मंगलवार शाम घर का दरवाजा बंद कर लिया। रात में आठ बजे के करीब बड़े पिता के घरवाले नंदिनी को खोजने लगे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। वहां सब लोग उसे बुलाने लगे। नहीं आने पर घर के रोशनदान से देखा तो नंदिनी फंदे से लटकी हुई थी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed