फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girl's body found in garbage river after five days

पांच दिन बाद कूड़ा नदी में मिला युवती का शव

Thu, 29 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found in garbage river after five days
पांच दिन बाद कूड़ा नदी में मिला युवती का शव
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के आद्यानगर वार्ड निवासी प्रतिभा मोदनवाल (26) का शव पांच दिन बाद बृहस्पतिवार को करमा गांव के टोला नौखनिया के पास स्थित कूड़ा नदी में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रतिभा 25 जुलाई की सुबह बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर निकल गई थीं। इस संबंध में प्रतिभा के भाई अनिल मोदनवाल ने थाने में सूचना देकर अपने स्तर से खोजबीन शुरू कर दी थी। 26 जुलाई की सुबह कूड़ा नदी के किनारे युवती की चप्पल दिखी थी।
विज्ञापन

तभी से अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। उस दिन पीएसी की टीम ने मोटरबोट के साथ नदी में लगभग दो घंटे सर्च किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन भी टीम पहुंची, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। परिजन भी खोजबीन कर निराश हो चुके थे। बृहस्पतिवार को जब नौखनिया में चरवाहों ने नदी में उतराया शव देखा तो लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा के भाई वहां पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed