{"_id":"53db5d04b5cb42be3b6728da7bd36705","slug":"girl-proof-herself-in-sports-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल में बेटियों ने दिखाया दम, नहीं किसी से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल में बेटियों ने दिखाया दम, नहीं किसी से कम
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जनपदीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका बाजार के मैदान में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन खो-खो, कबड्डी, जूडो, एथलेटिक्स की स्पर्धाएं हुईं। इसमें छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लेते हुए खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल अमीर-गरीब का भेद नहीं रखता। जरूरत है कि इन्हें उचित अवसर मिले। कस्तूरबा विद्यालय में पढने वाली इन बच्चियों की किसी कारण से पढ़ाई बीच में रुक गई थी लेकिन आज यह माहौल देखकर लग रहा है कि अगर इन्हें सही दिशा दी गई तो यह अपना और अपने देश का नाम ऊंचा करेंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से आई इन छात्राओं ने दिखा दिया कि उन्हें अवसर मिले तो वह भी पीटी ऊषा, सायना नेहवाल और कल्पना चावला बन सकती हैं।
इसके पहले पुलिस अधीक्षक मार्च पास्ट की सलामी ली और गत वर्ष की चैंपियन बर्डपुर की नाशरीन को मशाल सौंपकर औपचारिक उद्घाटन किया। बीएसए अजय कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि वह खुद भी इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्सुक थे। उनका प्रदर्शन देख लग रहा है कि छात्राएं किसी से कम नहीं हैं। इस मौके पर जिला समन्वयक सुरेन्द्र श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, बीईओ व्यासदेव, मनिराम वर्मा, शिक्षक संघ के श्रीराम मिश्रा, अरुणेंद्र त्रिपाठी, योगेंद्र पांडेय, अनिल तिवारी, अभय श्रीवास्तव, अरुण सिंह, इंद्रसेन सिंह, रुपेश सिंह, नीतू तिवारी, संगीता, रिजवाना, सोनी मिश्रा, श्रेया तिवारी, आराधना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जूडो में खेसरहा प्रथम, मिठवल द्वितीय
खो-खो में पुल-ए से उसका, खेसरहा, पुल-बी में शोहरतगढ़, मिठवल की टीमें विजई रही। कबड्डी में पुल-ए से खेसरहा की टीम फाइनल में पहुंची। पुल-बी में शोहरतगढ़, बांसी, बढनी की टीम विजई रही। जूडो में खेसरहा प्रथम, मिठवल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
इन्होंने दिया सक्रिय योगदान
खेल प्रतियोगिता के आयोजन में जीशान खलील, अखिलेश पाल, उपेन्द्र उपाध्याय, अब्दुल अजीज, कपूरचंद, सुभाष जायसवाल, नंदनी सिंह, प्रीति जायसवाल, अबू शहमा, शिव प्रसाद मिश्र, नफीस हैदर ने सक्रिय भागीदारी निभाई।