फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girl dies by drowning after falling into drain while playing

Siddharthnagar News: खेलते समय नाले में गिरी बालिका की डूबकर मौत

Sun, 14 Jul 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girl dies by drowning after falling into drain while playing

विज्ञापन
इटवा थाना क्षेत्र के देवपुर मस्जिदिया गांव का है मामला


संवाद न्यूज एजेंसी

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के देवपुर मस्जिदिया गांव में रविवार को खेलते समय एक बालिका नाले में फिसलकर गिर गई। इस घटना में उसकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक श्यामधनी राही और एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

क्षेत्र के देवपुर मस्जिदिया गांव निवासी मुस्कान (8) पुत्री गुलाब चंद गांव से जाने वाली मस्जीदिया-दहला संपर्क मार्ग के किनारे नाले के सटे बच्चों के साथ मुस्कान खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक पैर नाले में फिसल गया। साथी बच्चों के चिल्लाने पर ग्रामीण और पड़ोसी जब तक निकालने का प्रयास करते तब तक डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने बहुत प्रयास करके शव को किसी तरह निकाला। लेकिन तब तक मुस्कान की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, लेखपाल मोहम्मद हसन तमीम सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


---
ग्रामीणों ने लगाया आरोप
ग्रामीण भोला, प्रमोद, सुहेल, चिनकू सहित तमाम लोगों ने आरोप लगाया है कि दहला-मस्जिदिया वाली संपर्क मार्ग के किनारे बहते हुए नाले में 10 वर्ष से मछली पालन हो रहा है। मछलियों के मिट्टी खाने से सड़क पूरी तरह कट चुकी थी। इसको लेकर ब्लॉक व जिले स्तर तक इस संबंध में कई बार सूचना दी गई। लेकिन सड़क नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

विधायक ने परिवार के लोगों से की मुलाकात

घटना की जानकारी मिलते ही सदर विधायक श्यामधनी राही देवपुर मस्जिदिया गांव में पहुंच गए। परिवार के लोगों ने मिलकर सांत्वना दिया। अधिकारियों से सहायता मुहैया कराने के साथ परिजनों को समझाया बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed