फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gave interviews to select 38

चयन को 38 ने दिया साक्षात्कार

Thu, 06 Oct 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gave interviews to select 38
सिद्धार्थ िवश्वविद्यालय में वेटिंग रूम में अपनी बारी का इंतजार करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में प्राध्यापकों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में वाणिज्य संकाय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के दो व एसोसिएट प्रोफेसर के एक पद पर चयन होना है। इसके लिए साक्षात्कार प्रक्रिया में पहले दिन कुल 38 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। यह प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी परिसर में बीकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष की कक्षाएं संचालित हैं। इनमें प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कक्षाओं के नियमित संचालन के लिए प्राध्यापकों की तैनाती में यूनिवर्सिटी प्रशासन जोर-शोर से जुटा हुआ है। यूनिवर्सिटी में विभिन्न संकायों के अंतर्गत 22 विभागों में प्राध्यापक के 85 पदों पर चयन होना है। इसमें वाणिज्य संकाय के तीन पद हैं। इसे प्रथम वरीयता में रखते हुए गुरुवार से आवेदकों का साक्षात्कार आरंभ हुआ। कुलपति कार्यालय कक्ष में विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम ने एक-एक अभ्यर्थियों को बारी-बारी बुलाकर साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

एसोसिएट प्रोफेसर के लिए तीन और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 35 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जो सुबह 10 बजे ही यूनिवर्सिटी परिसर में एकत्रित हो गए थे। तीन दिनों तक चलने वाली साक्षात्कार प्रक्रिया में तीन पदों पर कुल 89 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है। रजिस्ट्रार बीके पांडेय के मुताबिक साक्षात्कार पैनल की ओर से चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूनिवर्सिटी के कार्य परिषद की बैठक होगी, जिसमें अभ्यर्थियों के चयन पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed