{"_id":"6872a2b4660ca497960fbdd3","slug":"gate-construction-stalled-on-india-nepal-border-in-badhni-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141009-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी में भारत-नेपाल सीमा पर गेट निर्माण लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी में भारत-नेपाल सीमा पर गेट निर्माण लटका
विज्ञापन
बढ़नी इंडो नेपाल बॉर्डर पर अधूरा पड़ा गेट। संवाद
बढ़नी। भारत-नेपाल सीमा पर प्रस्तावित गेट का निर्माण कार्य निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी लटक गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 57.32 लाख थी, जिसे मात्र तीन महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। अब इसकी समय सीमा तीन साल से ज्यादा बढ़ा दी गई है।
इस देरी से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में निराशा है। सीमा पार आवागमन को आसान बनाने और क्षेत्र के आर्थिक व सामरिक महत्व को बढ़ाने के लिए गेट बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। परियोजना की शुरुआत 26 सितंबर 2022 को हुई, इसे 25 दिसंबर 2022 तक पूर्ण होना था।
8सहायक अभियंता अरुण सिंह ने बताया कि मार्केट में होने के कारण मुख्य सड़क पर आवागमन और आसपास आबादी के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई है। अब इस परियोजना के पूर्ण होने का एक्सटेंशन कर दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है। संवाद